Rajasthan: बीकानेर में सिर तन से जुदा करने की धमकी, दो युवकों पर केस दर्ज
बीकानेर में दो युवकों पर सिर तन से जुदा करने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद बीकानेर जिले में सर तन से जुदा करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सिर काट कर लटकाने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र शीतला गेट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में दो लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित के अनुसार दो लोगों ने उससे मारपीट की थी और साथ ही धमकी दी थी कि वह उसके सिर को काट कर लटका देंगे।
थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार प्रथम दृश्य यह मामला जमीन विवाद का सामने आया है। हालांकि, पीड़ित पक्ष के अनुसार दो लोगों पर नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। घटना 29 सितंबर की सुथारों की बड़ी गुवाड़ में होना बताया गया है लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।