{"_id":"58bbe5414f1c1b056de7e395","slug":"this-time-holi-festival-will-be-very-special","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली पर इस खास संयोग में जन्म लेने वाले बच्चे होंगे प्रतिभा के धनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर इस खास संयोग में जन्म लेने वाले बच्चे होंगे प्रतिभा के धनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
होलिका दहन पूजन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार यह त्यौहार एक खास संयोग के साथ आएगा। होली पर गजकेसरी संयोग बनेगा। यह संयोग कई राशी के जातकों के लिए खास रहेगा। होली के शुभ दिन कर्क, तुला, मकर और मेष लग्न वाले जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।
होली के दिन जो भी मेष, कर्क, तुला और मकर लग्न में जन्म लेगा वह बालक विशेष प्रतिभा का धनी होगा। ज्योतिषाचार्य राजकुमार चतुर्वेदी की मानें तो होली के दिन गजकेसरी (गुरु एवं चन्द्रमा केन्द्र में हो तब गजकेसरी योग बनता है) अत्यन्त ही उत्तम योग बन रहा है। गजकेसरी योग में जन्म लेने वाले जातक मेधावी होते हैं। ग्रहों को प्रबल बनाने के लिए होली का दिन अत्यंत शुभ है। जो भी व्यक्ति कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण परेशान है उसे होली के दिन ग्रहों को मजबूती प्रदान करने के लिए आपको संबंधित ग्रह को मजबूत करने के लिए जिस वर्ण का ग्रह हों यानी जिस रंग से संबंध रखता हों उससे होली खेलनी चाहिए। होली के दिन बुध का नीच भंग योग भी बन रहा है।
मंगलवार 14 मार्च को शाम 7:13 पर सूर्य कुंभ राशि से निकलकर बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेगा। जब सूर्य धनु और मीन राशि में होते है तो खरमास या मलमास होता है। सूर्य मीन राशि में गुरुवार 13 अप्रैल की रात 3:31 बजे तक रहेगा। उसके बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। शास्त्रों में बताया गया है कि खरमास में विवाह, शुभ, मांगलिक कार्य, व्यापार प्रारंभ, गृहप्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं करने की मान्यता है।