{"_id":"6a8c14a79e0eb3c01309155a","slug":"udaipur-news-sunaina-dies-despite-treatment-female-asiatic-lioness-dies-at-sajjangarh-safari-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: इलाज के बावजूद नहीं बची ‘सुनैना’, सज्जनगढ़ सफारी में मादा एशियाटिक शेरनी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: इलाज के बावजूद नहीं बची ‘सुनैना’, सज्जनगढ़ सफारी में मादा एशियाटिक शेरनी की मौत
Mon, 24 Aug 2026 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:23 PM IST
सार
सज्जनगढ़ लायन सफारी में करीब तीन महीने से बीमार चल रही 5.5 वर्षीय एशियाटिक शेरनी ‘सुनैना’ की मौत हो गई। इलाज के बावजूद हालत बिगड़ने पर रविवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। अब सफारी में केवल नर एशियाटिक शेर ‘सम्राट’ बचा है।
विज्ञापन
सज्जनगढ़ सफारी में एशियाटिक शेरनी सुनैना की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के सज्जनगढ़ लायन सफारी में रविवार दोपहर साढ़े पांच साल की मादा एशियाटिक शेरनी ‘सुनैना की बीमारी के कारण मौत हो गई। सुनैना लगभग तीन महीने से बीमार चल रही थी और पशु चिकित्सकों की टीम उसका लगातार उपचार कर रही थी। सुनैना की मौत के बाद अब लायन सफारी में केवल एक नर एशियाटिक शेर ‘सम्राट’ ही बचा है।
विज्ञापन
वन विभाग के अनुसार 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच सुनैना की सेहत में सुधार दर्ज किया गया था और वह नियमित रूप से पूरा भोजन ले रही थी। हालांकि 21 अगस्त की सुबह उसने भोजन का केवल कुछ हिस्सा ही खाया। केयरटेकर की सूचना पर मेडिकल टीम ने तत्काल रक्त के नमूने लेकर जांच शुरू की। जांच रिपोर्ट के आधार पर 22 और 23 अगस्त को जरूरी दवाइयां और उपचार दिया गया, लेकिन रविवार दोपहर अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जाणवी गांव में खूनी वारदात: दो स्कॉर्पियो और कैंपर में आए हमलावर, युवक पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
शेरनी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। बोर्ड में डॉ. शैलेंद्र शुक्ला, डॉ. महेंद्र मेहता और डॉ. हिमांशु व्यास शामिल रहे। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रविवार शाम लगभग 6 बजे सज्जनगढ़ जैविक उद्यान परिसर स्थित श्मशान स्थल पर सुनैना का अंतिम संस्कार किया गया।