फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thieves committed crimes in two villages in Jhunjhunu on the same night

Jhunjhunu: जिले के दो गांव में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी पर हाथ साफ, पुलिस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 09 Jun 2023 04:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 09 Jun 2023 04:22 PM IST
सार

चोरों ने एक ही रात में जिले के बाढा की ढाणी और चारावास गांव के घरों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस सुस्त कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Thieves committed crimes in two villages in Jhunjhunu on the same night
घर पर बिखरा सामान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र के बाढा की ढाणी में चोर दो घरों में और चारावास गांव में दो भाइयों के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान ले गए। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।

विज्ञापन


झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के दो गांवो में हुई चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाढा की ढाणी निवासी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि गांव में रोहिताश, महावीर और हवलदार महेंद्रसिंह पुत्र अमर सिंह का संयुक्त मकान है। रोहिताश अपने परिवार के साथ जयपुर में रहते हैं। महावीर अयोध्या और महेंद्र सिंह जयपुर में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ जयपुर रहते हैं। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह लोगों के बाडे़ की सार संभाल करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 4 बजे उठ कर देख तो घर का मुख्य लोहे का गेट, मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। घर में जाकर देखा तो हवेली के नौ कमरों के ताले टूटे हुए थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों और परिवार वालों को दी। सूचना पर ग्रामीण जमा हो गए। जयपुर से दोनों भाई मौके भी पर पहुंच गए। देखा तो हवेली के 9 कमरों के ताले टूटे हुए मिले। उनमें रखी हुई अलमारी, सूटकेस और संदूक के भी ताले टूटे हुए थे, जिनका सारा सामान बिखरा हुआ मिला। महेंद्र सिंह और रोहिताश सिंह ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। महेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में रखे हुए बीस हजार रुपये नकदी, सोने का गले का हार, सोने का गले का सेट, तीन अंगुठी सोने की, एक जोड़ी कान के झुमके, मंगलसूत्र, कपड़े चुरा ले गए साथ ही बड़े भाई के कमरे में रखी हुए 15 बक्से और 6 अलमारियों के ताले तोड़ कर कीमती सामना चुरा ले गए। इस संबंध में महेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत ने चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया।




चोरों ने तीनों भाइयों की हवेली में चोरी की वारदात करने के बाद चोरों ने जब भीमसिंह के मकान में चोरी का प्रयास किया तो परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई तो उन्होंने शोर शराबा किया। शोर शराबा होने पर चोर खिड़की तोड़कर फरार हो गए। ग्रामीण प्रवीण कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर सफेद केम्पर गाड़ी में आएं थे। हल्ला सुन कर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। इसी प्रकार अज्ञात चोरों ने चारावास में होशियारसिंह चाहर के घर का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

होशियार के बेटे बिजेंद्रसिंह ने बताया कि देर रात्री करीब दो बजे उसकी पत्नी आवाज सुन कर उठी और देखा की चौक में अज्ञात तीन-चार जने घूम रहे थे। एक व्यक्ति हाथ में लठ लेकर सास-ससूर के कमरे के बाहर खड़ा हुआ था। यह देख कर उसने अपना कमरा बंद कर ससूर को फोन किया और हल्ला किया तो चोर फरार हो गए। चोरों के जाने के बाद कमरों को देखा तो दो कमरे का सामान बिखरा हुआ था, दो कमरे के ताले टूटे हुए मिले लेकिन उनमें से सामान ले जाने में कामयाब नहीं हुई। इस संबंध में होशियारसिंह ने थाने में रिपेार्ट दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभुषण टेवटा, रखड़ी, अंगूठी, दो नाक के कांटे, वालिया, दो जौड़ी चांदी की पायजेब, बिछिया और 20 हजार रुपये नकदी चुरा कर ले गए। दूसरे घर में उसके भाई अभयसिंह के घर से 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने बाढ़ा की ढाणी और चारावास में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसमें संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed