{"_id":"72b4f8ae38de70e7f6b67778e5657950","slug":"they-made-nacked-the-mother-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने लड़की भगाई तो मां को गांव में निर्वस्त्र घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने लड़की भगाई तो मां को गांव में निर्वस्त्र घुमाया
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 05 Sep 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के चित्तौड़गढ में बेटे की करतूत पर मां को ऐसी सजा दी गई कि इंसानियत शर्मसार हो गई।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते तकरीबन डेढ़ माह पहले युवक अपनी प्रेमिका को भगाकर ले गया था। जिसके बदले में आरोपी की मां को गांव में निवस्त्र करके घुमाने का मामला सामने आया है।
युवती के करीब एक दर्जन परिजनों ने युवक की मां की घर में घुसकर पिटाई की, कपड़े फाड़ डाले उसे निर्वस्त्र कर दिया। फिर हाथ बांधकर घर से करीब 150 मीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
महिला के पति और देवर को भी उठा लाए और उनसे भी मारपीट की। तीनों को घायल अवस्था में चित्तौड़गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या था मामला
पुलिस के अनुसार चंदेरिया थाना क्षेत्र निवासी युवती टीना शर्मा को एक युवक भगाकर ले गया। इसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस थाने में दे दी थी। बाद में युवक-युवती न्यायालय में पेश हो गए, लेकिन घर नहीं लौटे। इसे लेकर दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन
यह बताया रिपोर्ट में
पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह घर में थी तभी आरोपी और उसके परिजन पहुंचे और मारपीट करने लगे। उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र करके बाहर घसीट ले गए। और खुले में छोड़ दिया गया जहां से वह निर्वस्त्र लौटने को मजबूर हुई।
लड़का लड़की भाग गए थे। मामला दर्ज था। कोर्ट में दोनों ने साथ रहने की बात स्वीकारी थी। दोनों परिवारों में बोलचाल के बाद मारपीट हुई। निर्वस्त्र घुमाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
राघवेंद्र सुहास, एसपी, चित्तौड़गढ़