{"_id":"622df225570561574269eacf","slug":"theft-in-photo-studio-thieves-stole-goods-worth-15-lakhs-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फोटो स्टूडियो में चोरी की वारदात, चार कैमरे सहित 15 लाख का माल उड़ा ले गए चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फोटो स्टूडियो में चोरी की वारदात, चार कैमरे सहित 15 लाख का माल उड़ा ले गए चोर
Sun, 13 Mar 2022 07:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 13 Mar 2022 07:01 PM IST
सार
नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके में एक स्टूडियो से चोरों ने नगदी सहित करीब 15 लाख रुपए का माल पार कर दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्टूडियो के बाहर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके के रोहिणी गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक स्टूडियो दुकान को निशाना बनाया है। चोर स्टूडियो से करीब 15 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची श्रीबालाजी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरियादर सुखदेव डूडी ने पुलिस को बताया कि आरोपी चोर उसकी दुकान से चार कैमरे और चार वीडियो शूटिंग मशीन, एक लैपटॉप और एक सीपीयू सहित 25000 हजार रुपए की नगदी पार कर ले गए। फरियादी ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई है।
विज्ञापन
उसने बताया कि शनिवार को पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए नागौर गया था। उसके छोटे भाई और काम करने वाला लड़ा पूरा दिन दुकान पर था। शाम करीब 8:00 बजे दोनों दुकान बंद कर घर चले गए। उसका छोटा भाई सुबह पापा को दवा दिलाने के लिए रोहिणी गांव आया तो देखा कि दुकान का ताला और शटर टूटा हुआ है। इसके बाद उसने भाई को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन