फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Theft in photo studio thieves stole goods worth 15 lakhs in Nagaur

Rajasthan: फोटो स्टूडियो में चोरी की वारदात, चार कैमरे सहित 15 लाख का माल उड़ा ले गए चोर  

Sun, 13 Mar 2022 07:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Mar 2022 07:01 PM IST
सार

नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके में एक स्टूडियो से चोरों ने नगदी सहित करीब 15 लाख रुपए का माल पार कर दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Theft in photo studio thieves stole goods worth 15 lakhs in Nagaur
स्टूडियो के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके के रोहिणी गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक स्टूडियो दुकान को निशाना बनाया है। चोर स्टूडियो से करीब 15 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची श्रीबालाजी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

    
फरियादर सुखदेव डूडी ने पुलिस को बताया कि आरोपी चोर उसकी दुकान से चार कैमरे और चार वीडियो शूटिंग मशीन, एक लैपटॉप और एक सीपीयू सहित 25000 हजार रुपए की नगदी पार कर ले गए। फरियादी ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई है।
विज्ञापन


उसने बताया कि शनिवार को पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए  नागौर गया था। उसके छोटे भाई और काम करने वाला लड़ा पूरा दिन दुकान पर था। शाम करीब 8:00 बजे दोनों दुकान बंद कर घर चले गए। उसका छोटा भाई सुबह पापा को दवा दिलाने के लिए रोहिणी गांव आया तो देखा कि दुकान का ताला और शटर टूटा हुआ है। इसके बाद उसने भाई को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed