{"_id":"56ffd69c4f1c1bbe73f0014a","slug":"the-train-stood-45-minute-because-of-drunken-station-master","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत स्टेशन मास्टर के कारण 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत स्टेशन मास्टर के कारण 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पाक सीमा से सटे भारत के मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर के नशे में धुत होने के कारण शनिवार को एक लोकल ट्रेन सिग्नल के इंतजार में पौन घंटे खड़ी रही। बाड़मेर से जब दूसरा स्टेशन मास्टर पहुंचा, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मामले के तहत पास सीमा से मात्र तीन किलोमीटर की दूरीवाले इस स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर रामूराम ने नशे की हालत में अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया। लोकल ट्रेन 25 किलोमीटर दूर खड़ी सिग्नल का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
ट्रेन के खड़े होने की सूचना रेलवेकर्मियों को लगी, तो वे स्टेशन मास्टर के कमरा खटखटाया। दरवाजा बंद होने के कारण कर्मचारी खिड़की तोड़कर भीतर रामूराम को उठाने पहुंचे। अत्यधिक नशे में होने के कारण कर्मचारियों ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। रेलवे प्रशासन ने बाड़मेर से दूसरा स्टेशन मास्टर सियाराम को मुनाबाव रेलवे स्टेशन भेजा।
विज्ञापन