फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The opposition has a coalition agenda sweep out the BJP and the PM Modi

विपक्ष के गठबंधन का एक ही एजेंडा है भाजपा, प्रधानमंत्री को सत्ता से बाहर करना : राम माधव

Wed, 26 Sep 2018 06:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
The opposition has a coalition agenda sweep out the BJP and the PM Modi
राम माधव
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष के गठबंधन की चर्चा का केवल एक ही एजेंडा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर करना है। यहां 'अखंड भारत और कश्मीर' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में राम माधव ने कहा कि 'विपक्ष गठबंधन बना रहा है, लेकिन ना तो उसका कोई झंडा है ना ही कोई एजेंडा। वे चाहते है कि भाजपा और नरेन्द्र मोदी को सत्ता से बाहर किया जाए।' माधव ने कहा कि भाजपा इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करती। 
विज्ञापन


हम केवल स्वच्छ, बहादुरी और आत्म सम्मान का समर्थन करते है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर में लोगों के कल्याण के लिये गठबंधन की सरकार बनाई। भाजपा ने बहादुरी के साथ समर्थन वापस लिया क्योंकि यह वैचारिक लडाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे उस वैचारिकता से संबंध रखते है जिसके डीएनए में 'अखंड भारत' की संकल्पना है। उन्होंने कहा, 'कोई भी कितना भी प्रयास करे, हम एक इंच भी कश्मीर का नहीं देंगे। हम 50 सालों तक आतंकवाद से लडने को तैयार हैं। देश की चिंता मत करें, कश्मीर सुरक्षित हाथों में है।' उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की स्थिति बनाने का प्रयास कर रही है कि लोगों को हर दिन यह नहीं कहना पडे कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के साथ खडे होकर समर्थन नहीं करने के लिये कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की तो कांग्रेस ने तालियां बजाई, लेकिन जब नवाज शरीफ ने मनमोहन सिंह के बारे में अभद्र टिप्पणी की तो मोदी जी सहित हमने प्रधानमंत्री के साथ खडे होकर उनका समर्थन किया था।

भाजपा महासचिव ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के विभाजन के समय सबसे पहले अखंड भारत के लिये बलिदान दिया था और अब लोग इसके लिये अंतिम बलिदान देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान के साथ हर मुद्दों पर बातचीत के लिये तैयार है लेकिन कश्मीर मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं हो सकता है।


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढावा देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और आतंकवाद को खत्म करने के प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार घाटी में अच्छा प्रशासन देने के लिये वचनबद्व है और चाहती है कि वहां स्थानीय निकायों के चुनाव हों।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed