फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The man ran into the field and climbed the mobile tower

Chittorgarh: दौड़ लगाकर खेत में घुसा शख्स चढ़ गया मोबाइल टावर पर, दो घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Mon, 02 Sep 2024 09:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Sep 2024 09:45 AM IST
सार

Chittorgarh: जिले के मंडफिया कस्बे में सोमवार को एक अजीब घटना हुई। एक व्यक्ति दौड़ते हुए खेत पर लगे मोबाइल टावर पर पहुंचा। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही ऊपर चढ़ गया। किसी को कोई माजरा समझ में नहीं आया क्योंकि यह व्यक्ति बाहरी था।
 

विज्ञापन
The man ran into the field and climbed the mobile tower
दौड़ लगाकर खेत में घुसा शख्स चढ़ गया मोबाइल टावर पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मंडफिया में दौड़ लगाकर खेत में घुसा एक शख्स अचानक से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हालांकि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इसे टावर से नीचे उतारा गया। लोगों ने इसे पुलिस को सौंप दिया। इसके मोबाइल टावर पर चढ़ने का कारण सामने नहीं आया है। यह व्यक्ति जालौर जिले का रहने वाला बताया है। मंडफिया थाना पुलिस इसे अपने साथ ले गई। यहां पूछताछ में यह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। युवक के परिजन भी मंडफिया थाने पहुंच गए। यहां युवक के मानसिक रूप से बीमार होकर उपचार चलने की बात कही। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में वासुदेव भवन के पीछे की ओर श्रीलाल गुर्जर का खेत है, जहां पर मोबाइल टावर लगा हुआ है। यहां पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक व्यक्ति दौड़ते हुए आया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान महिलाएं खेतों पर काम कर रही थी, जिन्होंने इस टावर पर चढ़ते हुए देखा। इसे आवाज भी लगाई लेकिन यह नहीं रुका था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर श्रीलाल गुर्जर सहित आसपास के कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया, लेकिन यह पहचान में नहीं आ रहा था। ऐसे में इसके बाहरी होने का अंदेशा जताया जा रहा था। इस मामले में मंडफिया थाना पुलिस को सूचना दी गई। श्रीलाल गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण इस व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास करते दिखाई दिए। इससे बातचीत भी की लेकिन यह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 2 घंटे बाद यह व्यक्ति लोगों के बार-बार कहने पर नीचे उतर कर आ गया। इसे लोगों ने पकड़ लिया तथा खेत मालिक व एक अन्य युवक बाइक पर पीछे बिठाकर मंडफिया पुलिस थाने ले जा रहे थे। इस दौरान मार्ग में ही मंडफिया थाना पुलिस का जाप्ता मिल गया। पुलिस इस युवक को मार्ग से ही अपने साथ में थाने लेकर चली गई। लोगों ने जो पूछताछ की उसमें सामने आया कि यह जालौर जिले में सांचौर का रहने वाला बता रहा है।


पहले तो संभावना जताई जा रही है थी कि यह व्यक्ति भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन करने आया होगा अथवा सांचौर क्षेत्र से बड़ी संख्या में भैंसे बिक्री के लिए लाई जाती है तो उनसे भी यह व्यक्ति जुड़ा हो सकता है। लेकिन पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की तो यह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। इस संबंध में मंडफिया थाने के एएसआई विक्रमसिंह ने बताया कि यह युवक परिजनों के साथ सांवलियाजी मंदिर दर्शन करने आया था। यह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed