फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   the holy door of khwaza munuddin chishti opens to pilgrims

ख्वाजा साहब की दरगाह में खुला जन्नती दरवाजा

Wed, 30 Apr 2014 08:28 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर।
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर। Updated Wed, 30 Apr 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
the holy door of khwaza munuddin chishti opens to pilgrims

अमजेर के ख्वाजा मोईनुददीन चिश्ती की दरगाह में बुधवार तड़के जायरीन के लिए जन्नती दरवाजा खोल दिया गया। हिलाल कमेटी द्वारा बुधवार रात यदि चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई, तो दरवाजा बंद कर गुरुवार तड़के खोला जाएगा।

विज्ञापन


कमेटी द्वारा जब भी चांद दिखने की पुष्टि होगी, तभी से सालाना उर्स की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ख्वाजा साहब के 802वें सालाना उर्स के तहत सवेरे की खिदमत के बाद खोले गए जन्नती दरवाजे में प्रवेश करने के लिए जायरीन में होड़ लग गई।
विज्ञापन


दरगाह परिसर में लोग मंगलवार रात से ही दरवाजे में प्रवेश के लिए लाइन लगाकर खडे थे।

चांद दिखने के बाद शुरू होंगी उर्स की रस्में

the holy door of khwaza munuddin chishti opens to pilgrims

अंजुमन के उपाध्यक्ष सैयद कलीमुद्दीन ने बताया कि बुधवार को चांद रात है शाम को रजब माह का चांद दिखने की उम्मीद में आज आस्ताना खुलने के साथ ही जन्नती दरवाजा खोल दिया गया।

शाम को असर की नमाज के बाद यदि चांद दिखने की पुष्टि हिलाल कमेटी द्वारा कर दी जाती है तो ख्वाजा साहब के सालाना उर्स की रस्में शुरू हो जाएगी अन्यथा दरवाजा वापस बंद कर दिया जाएगा और गुरूवार को पुन: सवेरे जायरीन के लिए खोल दिया जाएगा।

ख्वाजा साहब का जन्नती दरवाजा जायरीन के लिए रजब माह की 6 रजब तक खुला रहेगा।

बायोमैट्रिक्स योजना लागू

the holy door of khwaza munuddin chishti opens to pilgrims

वैष्णो देवी, शिरडी के साई बाबा और तिरूपति मंदिर जैसी बायोमेट्रिक्स कार्य योजना ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह में भी लागू कर दी गई है। कमेटी के सदर मोहम्मद ओबेदुल्ला शरीफ ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर शुरू की गई इस योजना के तहत दरगाह में आने वाले जायरीन का पंजीयन किया जाएगा।

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा योजना की स्वीकृति मिलने के बाद कमेटी ने आंध्रप्रदेश की त्रिलोक सिक्यूरिटी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को जायरीन के बायोमैटिक्स कार्ड बनाने का दायित्व सौंपा है। कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाला यह कार्ड जायरीन को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ख्वाजा साहब की दरगाह में वर्ष 2008 में हुए बम विस्फोट के बाद सुरक्षा को और सख्त की मांग उठी थी। दरगाह की सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कै मरे और प्रमुख दरवाजों पर मैटल डिटेक्टर पहले से ही लगाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed