फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The gang arrested in robbery of Quran written with golden letters, Kuran recovered

स्वर्ण अक्षरों से लिखी कुरान के लूट मामले में सरगना गिरफ्तार, कुरान बरामद

Fri, 31 Jan 2020 12:21 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 31 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The gang arrested in robbery of Quran written with golden letters, Kuran recovered
Quran

राजस्थान पुलिस ने 15 वीं सदी की स्वर्ण अक्षरों से लिखी गई बेशकीमती कुरान को खरीदने के बहाने लूटने वाले गिरोह के एक सरगना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुरान बरामद कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजीव पचार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जमवारामगढ़ के राहोरी गांव निवासी बनवारी मीणा (30) के कब्जे से लूटी गई कुरान बरामद कर ली गयी है। स्वर्ण अक्षरो से लिखी गई यह बेशकीमती कुरान 1014 पन्नों की है।
विज्ञापन


आरोपी जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना, भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर इलाकों में डकैती, चोरी व धोखाधड़ी के आपराधिक मुकदमों में वांछित चल रहा था। इससे पहले इस गिरोह के दो सदस्यों को नकली नोट मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों ने भीलवाड़ा में कुरान को पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर माह में लूटा था। यह गिरोह लूटी गई कुरान को बांग्लादेश में 16 करोड़ रूपए में बेचने की फिराक में था।


उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि कुरान शरीफ की बहुमूल्य पुस्तक के मालिक से गिरोह के सदस्यों ने सौदा कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बिना पैसा दिये कुरान लेकर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि लूटी गई कुरान के संबंध में भीलवाड़ा के योगेन्द्र सिंह मेहता ने मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed