{"_id":"5d62149a8ebc3e01431beb83","slug":"the-bribe-accused-smiled-to-media-said-do-not-panic-i-will-give-a-good-pose-for-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस के आरोपी ने मीडिया से मुस्कुराते हुए कहा- घबराइए नहीं, फोटो के लिए अच्छा पोज दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस के आरोपी ने मीडिया से मुस्कुराते हुए कहा- घबराइए नहीं, फोटो के लिए अच्छा पोज दूंगा
Sun, 25 Aug 2019 10:47 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
आस मोहम्मद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेने के मामले को लेकर गिरफ्तार आरपीएस अधिकारी आस मोहम्मद को एसीबी ने पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसीबी द्वारा आस मोहम्मद के लिए पांच दिन की रिमांड की मांग की गई थी। 26 अगस्त को दोबारा उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एसीबी ने रिमांड लेने के बाद आस मोहम्मद को कोटा लेकर चली गई। एसीबी इस बात की जांच कर रही है कि पुलिस से फरार होने के बाद आस मोहम्मद कहां-कहां छिपे रहे। साथ ही इस बात की भी जांच होगी कि किसने किसने आस मोहम्मद को शरण दी।
विज्ञापन
एएसपी चंद्रशील ने जानकारी दी कि कोटा में सरेंडर करने के बाद आस मोहम्मद को जयपुर लाया गया। जहां उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया और पेशी के बाद उन्हें वापस कोटा ले जाया गया। आस मोहम्मद को शनिवार को तीन बजे मजिस्ट्रेट के घर पेश किया गया।
विज्ञापन
एसीबी की गाड़ी के मजिस्ट्रेट के घर पहुंचते ही मीडियाकर्मियों की भीड़ लग गई। पांच मिनट बाद आरोपी आस मोहम्मद गाड़ी से बाहर निकला और मुस्कुराते हुए बोला परेशान न हो। अच्छा पोज दूंगा और हाथ हिलाते हुए अंदर चले गए।
मामले की जांच कर रहे एसीबी के एएसपी ने बताया कि पूरे मामल के संबंध में आरोपी से पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वे पिछले छह महीने से कहा थे। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं यही राजस्थान में था। शाम को एसीबी टीम उसे वापस कोटा ले आई, अब रविवार से विधिवत पूछताछ शुरू हो पाएगी।