फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tension in Bhilwara Asind girl registered rape case on accused police caught youth

Bhilwara: आसींद में तनाव मामला, युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, आरोपी राउंडअप

Wed, 13 Jul 2022 09:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Jul 2022 09:47 AM IST
सार

युवती ने आरोप लगाया कि उसे घर छोड़ने के बहाने आरोपी ने उसे कार में बिठा लिया और एक होटल में ले गया। आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Tension in Bhilwara Asind girl registered rape case on accused police caught youth
भीलवाड़ा में तनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीलवाड़ा के आसींद कस्बे में दूसरे समुदाय की युवती को होटल में ले जाने को लेकर युवकों की पिटाई की गई। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव हो गया और बाजार बंद कर दिए गए। इस मामले में युवती ने आरोपी पर गैंगरेप का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप किया है।

विज्ञापन


युवती ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह अपने गांव जा रही थी। इसी बीच आरोपी कार लेकर आया और बोला कि वह उसे गांव छोड़ देगा। परिचित होने के कारण वो कार में बैठ गई। उसे गांव ले जाने के बजाय आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिससे उसे चक्कर आने लगे। जिसके बाद आरोपी ने उससे छेड़खानी की और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखाया। उसके चिल्लाने पर होटल मालिक और अन्य आरोपी वहां पहुंचे और उसे धमकाया। इस दौरान अजीत और अब्दुल ने उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए और धमकी दी कि किसी को बताना नहीं। इस दौरान युवती चिल्लाई तो कुछ युवक जमा हो गए। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया और लोगों ने दुकान बंद कर दिए। इस मामले की जांच डिप्टी लक्ष्मणराम को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed