फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tenant Made video of woman taking bath threatened to rape in Jaipur

Rajasthan: किराएदार ने महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो, फिर धमकाकर करने लगा दुष्कर्म, इस बात पर भी नहीं माना

Wed, 26 Oct 2022 08:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Oct 2022 08:00 PM IST
सार

आरोपी युवक ने मकान मालिक की पत्नी का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे बाद में उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया। जिसके बाद से आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आखिर में पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन
Tenant Made video of woman taking bath threatened to rape in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किराएदार में किराए के रुपये मांगने पर मकान मालिक की पत्नी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। जिसके दम पर वह महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने इसकी जानकारी पति को दी तो वह मकान खाली करने और वीडियो डिलीट करने के बदले आरोपी को रुपये देने के लिए भी तैयार हो गया, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माना। आखिर में मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


सांगानेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके के एक मकान में डेढ साल से मनीष मीणा नाम का युवक किराए पर रह रहा था। बीते कुछ महीने से उसने किराया नहीं दिया था। मकान मालिक ने उसे डांटते हुए जल्द किराया देने की बात कही। यह बात उसे इतनी बुरी लगी कि उसने मकान मालिक को सबक सिखाने का मन बना लिया। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद मकान मालिक किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान उसने मकान मालिक की पत्नी का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे बाद में उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया। खुद का अश्लील वीडियो देख मकान मालिक की पत्नी युवक के पास पहुंची और वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन आरोपी युवक की नियत बिगड़ गई। इस दौरान उसने महिला के साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आखिर में तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का पति आरोपी मनीष के पास पहुंचा और किराया माफ कर कमरा खाली करने के लिए कहा। साथ ही वीडियो डिलीट करने के बदले में रुपये देने की भी बात कही, लेकिन मनीष कमरा खाली करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पति पीड़िता पत्नी के साथ थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed