फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ten students suspended for watching BBC documentary

Ajmer: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देखने पर दस छात्र सस्पेंड, केंद्रीय विश्वविद्यालय ने स्क्रीनिंग पर लगाया बैन

Sun, 29 Jan 2023 02:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Jan 2023 02:20 PM IST
सार

बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के मामले में सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दस छात्रों को निलंबित कर दिया है। साथ ही कैंपस ने डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया है।

विज्ञापन
Ten students suspended for watching BBC documentary
सेंट्रल यूनिवर्सिटी - फोटो : social media

विस्तार

बीबीसी की गुजरात दंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद अजमेर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के दस छात्रों को प्रशासन ने 14 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, विश्वविद्यालय ने कैंपस ने डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया है।

विज्ञापन


गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' पर लगातार देशभर में विवाद बढ़ता जा रहा है। देश की कई यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग को लेकर माहौल गरमाया हुआ है जहां पहले हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इसकी स्क्रीनिंग की गई, फिर जेएनयू और जामिया में स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हुआ। अब राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूराज) में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर छात्रों के निलंबन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के कैंपस में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की शाम कुछ छात्रों के डॉक्यूमेंट्री देखने के कथित तौर पर प्रशासन की ओर से 10 छात्रों को 14 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि छात्रों का कहना है कि उन्होंने डॉक्यूमेंट्री मोबाइल पर ही देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रमपूर्ण स्थिति बनाने की हो रही कोशिश
वर्तमान में भारत, जी-20 की अध्यक्षता की महत्त्वपूर्ण भूमिका में है। विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत परिवर्तनों से जनाकांक्षाओं को मूर्त रूप मिल रहा है। इस तरह की स्थिति में, हाल ही में आई पक्षपातपूर्ण, भारत के शीर्ष नेतृत्व पर आधारहीन आक्षेपों से युक्त बीबीसी डाक्यूमेंट्री औपनिवेशिक पिछलग्गूपने तथा आधारहीन झूठे पुलिंदों का प्रतीक मात्र है। अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार सिंह मीना ने कहा कि, "गुजरात दंगों पर सब कुछ भारतीय न्याय व्यवस्था द्वारा साफ कर दिए जाने के बावजूद विदेशी ताकतों द्वारा भ्रमपूर्ण स्थिति बनाने तथा विदेशी मीडिया ट्रायल की कोशिशें बंद होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed