शिक्षक ने सात बच्चों संग किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बीकानेर स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के बच्चों से कुकर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक बच्चे ने अपने शिक्षक की हरकतों की शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद एक के बाद सात बच्चे पीड़ित मिले।
आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर डाली और मामला दर्ज करवाया। शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
एक बच्चे ने की परिजनों से शिकायत
जानकारी के अनुसार बीकानेर के गजनेर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संजय शर्मा पर पिछले कई महीनों से बच्चों का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। करीब एक सप्ताह पहले संजय ने कुकर्म के बाद बच्चों को डराया धमकाया भी था।
पुलिस के अनुसार सात बच्चों के परिजनों ने पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिक्षक ने दो-तीन दिन पहले भी एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था और इसी बच्चे ने शिक्षक की हरकत अपने परिजनों को बताई, जिससे मामले का खुलासा हो गया।
पुलिस ने परिजनों की पिटाई के बाद घायल हुए आरोपी शिक्षक को पीबीएम अस्पताल मे भर्ती करवाया। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांगी है। इस बीच शिक्षा निदेशक रवि जैन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।