फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   teacher beaten dalit student in Dausa hand got fractured

Rajasthan: अब दौसा में शिक्षक की बेरहमी, पढ़ाने को कहा तो पीट-पीटकर दलित बच्चे का हाथ तोड़ा

Sat, 27 Aug 2022 07:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 27 Aug 2022 07:58 AM IST
सार

जालोर, बाड़मेर के बाद अब दौसा में शिक्षक ने बच्चे को पीट दिया। बच्चे का कसूर बस इतना था कि उसने शिक्षक को पढ़ाने के लिए कहा। परिजनों का आरोप है कि मामला दबाने के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन
teacher beaten dalit student in Dausa hand got fractured
दौसा में दलित छात्र को पीटा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जालोर में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत हो गई। इस मामले को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं है कि शिक्षक की बेरहमी के अलग-अलग जिलों से कई मामले सामने आ रहे हैं। जालोर के बाद उदयपुर, बाड़मेर और अब दौसा में ऐसा मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने एक दलित छात्र की पिटाई की और हाथ तोड़ दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना पांच अगस्त की है, लेकिन एफआईआर 25 अगस्त को दर्ज करवाया गया है। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैलाई में पढ़ने वाले रोहित महावर (10) के पिता विनोद महावर ने गुरुवार को केस दर्ज करवाया। पिता ने पुलिस को बताया कि स्कूल शिक्षक रामेश्वर प्रसाद ने पांच अगस्त को उसके बेटे को बेरहमी से लात मारी थी। इससे रोहित गिर गया और उसकी कोहनी फ्रैक्चर हो गई।

विज्ञापन


जब परिजनों ने मामले की जानकारी हेडमास्टर को दी तो उन्होंने उल्टे परिजनों को धमकाया। पीड़ित बच्चे के परिजनों का कहना है कि रोहत पांचवी क्लास में है। घटना वाले दिन उसने टीचर रामेश्वर प्रसाद से पढ़ाने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के पिता  घटना के बाद स्कूल का आरोप है कि मामले के बाद हेडमास्टर रामवतार बैरवा भी कुछ दिन अवकाश पर चला गया। हेडमास्टर दोषी अध्यापक को बचाने की कोशिश में लगा है। इसलिए उसने उन्हें धमकाया। वहीं छात्र के परिजनों ने कलेक्टर कमर चौधरी को शिकायत दी। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए। अब इस मामले में सिकंदरा पुलिस थाने में टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शिक्षक ने दी सफाई
वहीं आरोपी शिक्षक रामेश्वर प्रसाद गुर्जर ने सफाई दी कि उसने बच्चे को नहीं पीटा है जिस वक्त की घटना बताई जा रही है उस वक्त एक क्लास में पीरियड ले रहा था। मामला सच होता तो उसी वक्त सामने आता। 

चार सदस्यीय टीम जांच में जुटी
वहीं डीईओ घनश्याम मीणा ने चार सदस्यीय टीम बनाकर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि टीम की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed