फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   teacher beat student in Bhilwara child hand fractured

Rajasthan: बिना पूछे क्लास से बाहर जाने की बेरहम सजा, शिक्षिका ने पीट-पीटकर छात्र का हाथ तोड़ा

Sun, 28 Aug 2022 08:20 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 28 Aug 2022 08:20 AM IST
सार

बच्चे के परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ भीमगंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं छात्र ने स्कूल प्रधानाध्यापिका पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
teacher beat student in Bhilwara child hand fractured
भीलवाड़ा में शिक्षिका ने छात्र को पीटा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जालोर में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है। इसी बीच प्रदेश से आए दिन शिक्षक की बेरहमी के कई मामले सामने आ गए हैं। एक बार फिर भीलवाड़ा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने छात्र को इतना पीटा कि उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल का है। छात्र का कसूर बस इतना था कि वह बिना बताए कक्षा से बाहर चला गया था। पीड़ित छात्र के परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने बताया कि उसे जुकाम हो गया था। जिसके चलते वह क्लास रूम से बाहर मुंह धुलने गया था। इस दौरान मैम ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। मैम ने कहा कि बिना पूछे क्लास के बाहर क्यों गए। पिटाई से उसके हाथ में काफी चोट लग गई। वहीं छात्र युवराज ने प्रधानाध्यापिका पर उसने पीटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भीमगंज थाना प्रभारी विक्रम शेरावत ने कहा कि कलकीपुरा निवासी आशा सोनी ने भीमगंज थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसका 11 साल का पोता युवराज भीमगंज थाने के सामने स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा 6 के छात्र है, जहां शिक्षिका ने उसे डंडे से पीटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed