फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Teacher angry with Minister Govind Ram Meghwals statement Rajasthan viral video

Rajasthan: मंत्री गोविंद राम मेघवाल के बयान से शिक्षक नाराज, शिक्षा मंत्री के सामने लगे नारे, देखें वीडियो

Fri, 25 Nov 2022 08:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Nov 2022 08:59 PM IST
सार

शिक्षक नेता का आरोप है कि मंत्री मेघवाल ने टीचर्स पर काम नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेघवाल का कहना है कि शिक्षक काम नहीं करते और फ्री की सैलेरी लेते हैं। सम्मेलन में उनके इसी बयान का विरोध किया गया। 

विज्ञापन
Teacher angry with Minister Govind Ram Meghwals statement Rajasthan viral video
सम्मेलन में मंत्री का हुआ विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला ओर राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी के सामने राजस्थान सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे, 

विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षकों के खिलाफ बयान देकर मंत्री गोविंद राम मेघवाल फंस गए हैं। शिक्षक उनके विरोध में उतर आए हैं। इसका नजारा शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में देखने को मिला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बीकानेर में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के राज्यस्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के मैदान में गया। जिसमें शामिल होने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला और राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी पहुंचे थे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश के कई जिलों के शिक्षक भी आए हुए थे। 

सम्मेलन में संगठन के महामंत्री उपेन्द्र शर्मा शिक्षकों की समस्याओं के बारे में संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जैसे ही खाजूवाला विधायक व मंत्री गोविंदराम मेघवाल द्वारा शिक्षक संघ (अंबेडकर) कार्यक्रम में शिक्षकों पर की गई टिप्पणी की बात कही तो शिक्षकों ने मंत्री गोविंद मेघवाल के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान शिक्षकों ने मर्दाबाद के नारे लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग सकपका गए। हालांकि, इस दौरान व्यवस्था संभाल रहे शिक्षकों ने तत्कार नारेबाजी कर रहे शिक्षकों से ऐसा करने के लिए मना किया। फिर कहीं जाकर वह शांत हुए।  


शिक्षक नेता का आरोप है कि मंत्री मेघवाल ने टीचर्स पर काम नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेघवाल का कहना है कि शिक्षक काम नहीं करते और फ्री की सैलेरी लेते हैं। सम्मेलन में उनके इसी बयान का विरोध किया गया। हालांकि, इस बारे में मेघवाल कोई बयान सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed