{"_id":"640eed7eab346a6ae001d6a7","slug":"tanker-full-of-lpg-gas-overturned-on-hanumangarh-forelane-road-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shri Ganga Nagar: हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, गैस रिसाव रोकने को बुलाए विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shri Ganga Nagar: हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, गैस रिसाव रोकने को बुलाए विशेषज्ञ
Mon, 13 Mar 2023 04:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:04 PM IST
सार
सूरतगढ़ में हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
गैस से भरा टैंकर पलटा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर सुबह हादसा हो गया। जिले के सूरतगढ़ में एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर पलट गया, जिसके बाद टैंकर से गैस का रिवास होने लगा। गैस रिसाव से भी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे के बाद वाहन जहां-तहां रुक गए जिस कारण जाम लगा गया। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही टीम मौक पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के सूरतगढ़ में हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव भी शुरू हो गया। हादसे के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गैस रिसाव से भी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानाकरी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को हटाकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया। गैस का रिसाव रोकने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार टैंकर में एलपीजी गैस थी। टैंकर गुजरात से पंजाब के बठिंडा जा रहा था। तभी सूरतगढ़ के पास फोरलेन मार्ग पर सैनी गार्डन के पास टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक भी चोटिल हुआ है।