{"_id":"644b4971256c0cc86c0fe2a3","slug":"talks-between-agitators-and-pwd-minister-on-12-percent-reservation-remained-inconclusive-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: आंदोलनकारियों और पीडब्ल्यूडी मंत्री के बीच वार्ता रही बेनतीजा, 8वें दिन भी डटे हैं आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: आंदोलनकारियों और पीडब्ल्यूडी मंत्री के बीच वार्ता रही बेनतीजा, 8वें दिन भी डटे हैं आंदोलनकारी
Fri, 28 Apr 2023 09:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:50 AM IST
सार
भरतपुर में सैनी माली शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज का 12 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर आगरा हाईवे पर आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव के साथ आंदोलनकारियों के बीच दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों और पीडब्ल्यूडी मंत्री के बीच वार्ता
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंदोलन को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव और आंदोलनकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के बीच गुरुवार को करीब दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही आंदोलनकारियों की ओर से पांच सदस्य कमेटी में बदन सिंह कुशवाह विनोद बुधौली, संदीप सैनी नारायण सिंह आदि वार्ता में शामिल हुए। उन्होंने मृतक मोहन सिंह के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता एक सरकारी नौकरी परिजन को तीसरा शहीद का दर्जा देने की मांग रखी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा-मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा
इन्हीं मांगों को लेकर आंदोलनकारी अपनी बातों पर डटे रहे। पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा-इनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हमारी संवेदना मृतक परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के बीच और मुख्यमंत्री से पहले दौर की जो वार्ता हुई थी वह शायद सकारात्मक रही, लेकिन अब इनकी तीन मांग अलग से हैं इन मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक परिवार के लिए आर्थिक सहायता पहुंचाने का दौर शुरू
सैनी माली कुशवाहा शाक्य मौर्य आदि के आंदोलन के बीच मोहन सिंह सैनी नामक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। इसके बाद से राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोग मृतक परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं। नदबई से विधायक जोगिंदर अवाना ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। तो वहीं गुरुवार को भाजपा नेता दौलत फौजदार 2 लाख 51 हज़ार रुपये परिवार को आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन