फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Suspected Of Lllicit Relationship Husband Beat Up Wife And Her Friend Video Viral Banswara

Rajasthan: अवैध संबंध का शक, पति ने पत्नी और उसके दोस्त को पेड़ से बांधकर सात घंटे तक जमकर पीटा, FIR दर्ज

Sat, 30 Jul 2022 09:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Jul 2022 09:42 PM IST
सार

पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Suspected Of Lllicit Relationship Husband Beat Up Wife And Her Friend Video Viral Banswara
पेड़ से बांधकर पत्नी को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक पति ने पेड़ से बांधकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखकर बैखलाए पति ने दोनों को पेड़ से बांध लिया। इसके बाद दोनों की लाठियों सात घंटे तक बांधकर खूब पीटा। इस पूरा घटना ने किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीडिया शुक्रवार देर रात सामने आया। जिसके बाद पीड़ित पत्नी और आरोपी पित के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद महिला के परिजनों से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला अवैध संबंध के शक को लेकर हुआ है। पीड़ित महिला अपने दोस्त के साथ मौसेरी सास के घर गई थी। दोनों को साथ देकर उसे लगा कि उनके बीच प्रेम संबंध है। शक के आधार पर उसने दोनों को बंधक बना लिया। साथ ही महिला के पति और ससुराल वालों को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे पति ने दोनों को पेड़ से बांधकर करीब सात घंटे तक पीटा। 
विज्ञापन


रास्ते में मिल गया था दोस्त 
पीड़ित महिला चंपा ने बताया कि वह 24 जुलाई को किसी काम से घाटोल कस्बे में गई थी। जहां उसे उसका पुराना दोस्त देवीलाल मिल गया। दोनों ने कुछ देर बातचीत की इसके बाद देवीलाल ने चंपा को उसकी मौसेरी सास के छोड़ने की बात कही। चंपा उसके साथ वहां चली गई। इसके बाद पूरा घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने प्रियंका पर साधा निशाना 
घटना को लेकर भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान के बांसवाड़ा में एक महिला के साथ अत्याचार की पराकाष्ठा देखिए प्रियंका गांधी जी, क्या यही है लड़की हूं लड़ सकती हूं? बता दें कि उत्तरप्रदेश विस चुनाव में प्रियंका ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा दिया था।  


आयोग ने लिया संज्ञान
इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी राजस्थान को पत्र लिखकर केस दर्ज करने की बात कही है। साथ ही आयोग ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित के लिए बेहतर इलाज और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed