{"_id":"658131ffd80cf388850db91c","slug":"suicide-the-soldier-committed-suicide-by-his-own-service-rifle-was-posted-on-the-indo-pak-border-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर जवान ने की खुदकुशी, जैसलमेर से लगी भारत-पाक सीमा पर था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर जवान ने की खुदकुशी, जैसलमेर से लगी भारत-पाक सीमा पर था तैनात
Tue, 19 Dec 2023 11:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:32 AM IST
सार
Jaisalmer News: जैसलमेर से लगी भारत-पाक सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। साथी जवान ने आवाज सुनकर देखा तो तुरंत अधिकारियों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। तनोट थाना पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर से लगी भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर पर तैनात BSF की 92 बीएन बटालियन के जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार घटना के समय जवान टॉवर पर ड्यूटी दे रहा था। गोली की आवाज सुनकर नीचे तैनात जवान ने ऊपर जाकर देखा। जवान ने तुरंत घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने शव को रामगढ़ सीएचसी में रखवाया और तनोट थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
तनोट थाना प्रभारी खुशालचंद ने बताया कि जिले के किशनगढ़ से लगी इंडो-पाक बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल की 92 बीएन बटालियन में तैनात जवान मोहिन मोला (36) पुत्र मुबारक निवासी पश्चिम बंगाल ने सर्विस राइफल से खुदकुशी कर ली। जवान के परिजनों को मामले की जानकारी देकर बुलाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उनके सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।