Rajasthan: यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फिर होंगे छात्रसंघ चुनाव, सीएम बोले-आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य
सीएम गहलोत ने कहा कि सभी विद्यार्थी संगठन उत्साह से चुनावों में भाग लें। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में दो साल बाद एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैं। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। विद्यार्थी संगठनों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए विभागीय निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभी विद्यार्थी संगठन संबंधित कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस की पालना करते हुए उत्साह से चुनावों में भाग लें। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। सभी छात्र संगठन संबंधित महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक चुनाव में भाग लें।
बता दें कि काेराेना के कारण शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे। ऐसे में वहां छात्रसंघ चुनाव की अनुमति नहीं मिली। उसके बाद राज्यपाल के गठित टास्क फोर्स ने भी छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का सुझाव दिया। दूसरे साल भी चुनाव नहीं हो सके।