फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Students protest at Bikaner Technical University

Rajasthan: बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला, धूप में खड़े होने से तीन बेहोश 

Fri, 22 Apr 2022 05:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 22 Apr 2022 05:01 PM IST
सार

बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र परीक्षा जल्द करवाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Students protest at Bikaner Technical University
बीटीयू में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दूसरे दिन भी हंगामा किया। छात्र परीक्षा कराने और समय पर रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं। मांगें नहीं माने जाने पर छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। जिसके बाद वाइस चांसलर सहित छात्रों को धूप में खड़ा होना पड़ा। ऐसे में गर्मी के कारण तीन छात्र बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि छात्र पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 मई तक ऑनलाइन करवाने की मांग कर रहे हैं। वे दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जून तक कराकर जुलाई तक रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्राों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस तल्ख गर्मी के बाद भी छात्र पीछे नहीं हटे और अपनी परीक्षाए समय से हो और उन्हें पढ़ाई के अनूकुल माहौल मिले। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कर रही एक छात्रा और दो छात्र की तबीयत खराब हो गई। 

विज्ञापन

वीसी ने कहा-ये हमारी चूक 

वीसी अमरीश चारण ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन भी छात्रों के साथ बात करने को तैयार है लेकिन कुछ पांच-छह छात्रों की वजह से बातचीत नहीं हो पा रही है। वहीं वीसी को एग्जाम के लिए आंदोलन के बारे में पूछा गया तो वीसी ने कहा कि कहीं ना कहीं हमसे चूक हुई है लेकिन हम इसको सुधारने के लिए तैयार है। परीक्षाएं समय पर नहीं होने के सवाल पर वीसी ने जवाब में कहा कि हमारे पास कुछ डाटा की कमी थी। जिसके चलते समय पर परीक्षाएं नहीं हो पाई। इसमें हमारी चूक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रहा है। जिसके कारण विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। समय रहते अगर हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो इस प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed