फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Student union president Nirmal Chowdhary assaulted in Jaipur Maharani College two students group clashed

Rajasthan: छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी से मारपीट, महारानी कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, देखें वीडियो

Mon, 23 Jan 2023 04:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 23 Jan 2023 04:44 PM IST
सार

सोमवार यहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके जाने के कुछ देर बाद यहां हंगामा हो गया और दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट के बीच जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन
Student union president Nirmal Chowdhary assaulted in Jaipur Maharani College two students group clashed
निर्मल चौधरी से स्टेज पर हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के महारानी कॉलेज में सोमवार को बवाल हो गया। एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़ गए है। इसके बाद उनमें मारपीट भी हो गई। इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी के साथ भी मारपीट की गई है।  यूनिवर्सिटी के महासचिव अरविंद झाझड़िया पर चौधरी के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार यहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके जाने के कुछ देर बाद यहां हंगामा हो गया और दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। अब इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


अपने साथ हुई मारपीट को लेकर बाद निर्मल चौधरी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इस दौरान खुलेआम गुंडागर्दी हुई। शिक्षा के मंदिर में मारपीट हो रही है। मैं कोई गुंडा-बमाश हूं क्या? जब तक शरीर में सांस रहेगी छात्रशक्ति के लिए का काम करूंगा। थप्पड़ मारने से मैं रुकूंगा नहीं, थप्पड़ तो अरविंद केजरीवाल को भी मारा गया था। मैं रुकने वाला नहीं हूं। निर्मल चौधरी ने कहा कि कॉलेज में मुझे बतौर अतिथि बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतादें कि सोमवार को महारानी कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन का कार्यक्रम था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने छात्रसंघ कार्यालय का उद्घटान किया था। इस दौरान आरएसएस के जयपुर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि थे। कुलपति राजीव जैन ने छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी। कार्यक्रम में चौमूं से भाजपा विधायक रामलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed