{"_id":"63b4097e931a21261878b777","slug":"student-preparing-for-iit-missing-in-kota-bihar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: IIT की तैयारी कर रहा छात्र लापता, सीसीटीवी में सामान ले जाते दिखा, भाई के साथ कोटा में रह रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: IIT की तैयारी कर रहा छात्र लापता, सीसीटीवी में सामान ले जाते दिखा, भाई के साथ कोटा में रह रहा था
Tue, 03 Jan 2023 04:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:24 PM IST
सार
पुलिस ने छात्र के निवास स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब पता लगा की छात्र अरमान राज अपने समान सहित 31 दिसंबर को सुबह 4:45 बजे अपने कमरे से निकला था। कोटा में उसकी लास्ट लोकेशन रेलवे स्टेशन की आ रही है। पुलिस लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है छात्र अरमान राज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग छात्रों से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के खुदकुशी करने की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं, अब शहर की एक कोचिंग में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र अपने सामान सहित लापता हो गया है। ना तो वो अपने घर बिहार के औरंगाबाद पहुंचा है और ना ही किसी रिश्तेदार के यहां। 48 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद मकान मालिक ने जवाहर नगर थाने में छात्र की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, कोटा शहर के महावीर नगर प्रथम में किराए पर कमरा लेकर रहे बिहार के औरंगाबाद निवासी अरमान राज (17) अपने भाई शुभम राज के साथ रह कर रेजोनेंस कोचिंग में पढ़ रहा था। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। 31 दिसंबर को शुभम राज उठा तो उसका भाई कमरे पर नहीं था। उसका सामान भी वहां नहीं था। जिससे वह घबरा गया। इसकी जानकारी उसने अपने मकान मालिक अभिषेक शर्मा को दी। अभिषेक ने छात्र के घर फोन कर उसके आने की जानकारी ली तो वह वहां भी नही पहुंचा था।
विज्ञापन
इसके बाद मकान मालिक अभिषेक शर्मा ने जवाहर नगर थाने में नाबालिग छात्र अरमान राज की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। गुमशुदगी दर्ज हो जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने छात्र के निवास स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब पता लगा की छात्र अरमान राज अपने समान सहित 31 दिसंबर को सुबह 4:45 बजे अपने कमरे से निकला था। कोटा में उसकी लास्ट लोकेशन रेलवे स्टेशन की आ रही है। पुलिस लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन