{"_id":"62c970bb8747d22710244a38","slug":"student-commits-suicide-by-jumping-from-third-floor-of-mall-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: छात्र ने मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजन बोले- बेटा कई दिन से तनाव में था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: छात्र ने मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजन बोले- बेटा कई दिन से तनाव में था
Sat, 09 Jul 2022 05:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Jul 2022 05:42 PM IST
सार
पुलिस को छात्र के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में था।
विज्ञापन
रेलिंग के पास खड़े छात्र ने लगा दी छलांग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में एक छात्र ने मॉल की तीसरी से मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा कि छात्र दौड़ता हुआ आया और तीसरी मंजिल से छलांग दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से तनाव में था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना शहर के झोटवाडृा स्थित ट्राइटन मॉल की है। बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र रोहित जैन (22) पुत्र मनोज जैन निवासी झोटवाड़ा सुबह करीब नौ बजे मॉल आया। अंदर आते ही वह मॉल की तीसरी मंजिल पर गया और दौड़ते हुए वहां से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मॉल के मैनेजर ने युवक के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कावंटिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, पुलिस को छात्र के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में था। इस कारण उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन