{"_id":"63ce1da18aa67a09f16d9145","slug":"student-admitted-to-hospital-after-beating-teacher-in-churu-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में टीचर की पिटाई से बेहोश हुआ 12वीं का छात्र, अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में टीचर की पिटाई से बेहोश हुआ 12वीं का छात्र, अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज
Mon, 23 Jan 2023 11:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:13 AM IST
सार
चूरू जिले के तारानगर में एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र को टीचर ने इतना पीटा कि उसको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों ने टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्र
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के तारानगर में एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यहां टीचर ने बेरहमी की हदें पार करते हुए छात्र को इतना पीटा की उसको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। छात्र का हिसार के एक अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी टीचर के खिलाफ तारानगर थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
तारानगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव ददरेवा के 50 वर्षीय भंवरलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसके स्वर्गीय भाई का 17 वर्षीय लड़का साहिल तारानगर के एक निजी स्कूल में कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय का छात्र है। विद्यार्थियों ने उसे फोन कर सूचना दी कि विद्यालय के अध्यापक गजेंद्र ने साहिल के साथ मारपीट की है और उसे संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
छात्र को हिसार किया गया रेफर
सूचना मिलते ही भंवरलाल प्रजापत गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर संजीवनी अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय छात्र साहिल ने बताया कि उसके साथ टीचर गजेंद्र सहारण ने डंडे, लात घूसों से बिना कारण मारपीट की है। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया। घटना बताते वक्त छात्र साहिल दर्द से कराहने लगा। उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर 17 वर्षीय को नाबालिग को संजीवनी अस्पताल से हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के मेट्रोपोलिटन अस्पताल में उसका इलाज जारी है। फिलहाल परिजनों ने आरोपी टीचर गजेंद्र सहारण के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन