Jaisalmer News: सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, जानिए किन मांगों के लिए कर रहे हैं विरोध
हड़ताल कर रहे लोगों की मांग है कि जैसलमेर नगर परिषद क्षेत्र में ज्यादा संख्या में भर्ती निकाली जाए। मांगों को लेकर हरिजन (वाल्मीकि) समाजसेवा और विकास संस्थान जैसलमेर के बैनर तले नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना दिया गया
विस्तार
जैसलमेर में सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। इस वजह से शहर में सफाई व्यवस्था की कमी नजर आ रही है। जगह-जगह कूड़े-करकट के ढेर नजर आ रहे हैं। नाले-नालियों का गंदा पानी चौराहे सहित सड़कों तक फैल गई है।
शहर में फैली गंदगी
जैसलमेर के हनुमान चौराहा, गीता आश्रम रोड, सदर बाजार, हृदयस्थल गोपा चौक, शिव मार्ग, गड़ीसर चौराहा आदि प्रमुख क्षेत्रों से लेकर भीतरी भागों के गली-मोहल्लों में पॉलीथिन और दूसरा कचरा फैल गया। सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर जैसलमेर नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि एक दिन पहले ही स्वायत्त शासन विभाग की तरफ से भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
ज्यादा संख्या में भर्ती निकालने की मांग
हड़ताल कर रहे लोगों की मांग है कि जैसलमेर नगर परिषद क्षेत्र में ज्यादा संख्या में भर्ती निकाली जाए। मांगों को लेकर हरिजन (वाल्मीकि) समाजसेवा और विकास संस्थान जैसलमेर के बैनर तले नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।