फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Strict action against illegal mining on instructions of CM Gehlot 330 accused arrested in Rajathan

Rajasthan: सीएम गहलोत के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 397 FIR दर्ज कर 330 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 07:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Mar 2023 07:06 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाकर अवैध खनन के कुल 813 प्रकरण दर्ज किए गए। 397 प्राथमिकी दर्ज कर 330 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Strict action against illegal mining on instructions of CM Gehlot 330 accused arrested in Rajathan
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध खनन, अवैध ट्रांसपोर्टेशन और अवैध स्टोरेज के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 633 ट्रैक्टर ट्रॉली, 273 डंपर टोला, ट्रक, 15 एचईएमएम मशीन और 33 अन्य मशीनों सहित अवैध भंडारण की गई 7472 टन खनिज की मात्रा भी जब्त की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि इस एक के अभियान के लिए सभी रेंज आईजी और पुलिस कमिश्नर्स को निर्देश दिए गए थे।उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में आवश्यक तैयारियां कर पर्याप्त पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर रेंज में जोधपुर ग्रामीण, पाली, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, जैसलमेर जिले में कार्रवाई
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि जोधपुर रेंज में जोधपुर ग्रामीण, पाली, बाड़मेर, जालौर, सिरोही और जैसलमेर जिले में अवैध खनन के कुल 10 , अवैध निर्गमन के 5 प्रकरण सहित कुल 15 प्रकरण प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में 8 एफआईआर दर्ज की गई और 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जोधपुर रेंज में 34 ट्रैक्टर ट्रॉली,18 डंपर ट्रोला व ट्रक 5 एचईएमएम मशीन और 1 अन्य मशीन जब्त की गई। साथ ही अवैध भंडारण में 434 टन खनिज की मात्रा भी जब्त की गई है। जोधपुर आयुक्तालय में जा रहे डंपर ट्रक और 20 टन पत्थर किए गए।



भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में 167 प्रकरणों में कार्रवाई
भरतपुर रेंज के भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों में  अवैध खनन के 31,अवैध निर्गमन के 136 प्रकरणों सहित कुल 167 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। इन प्रकरणों में 75 एफआईआर दर्ज कर 53 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। भरतपुर रेंज में 103 ट्रैक्टर ट्रॉली, 49 डंपर ट्रोला, ट्रक 3 एचईएमएम मशीन, 14 अन्य मशीनरी सहित अवैध भंडारण की गई 1965 खनिज की मात्रा जब्त की गई। 

अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर जिलों में 173 प्रकरण दर्ज
महानिदेशक पुलिस ने बताया कि अजमेर रेंज के अजमेर, भीलवाड़ा , नागौर जिलों में अवैध खनन के 3, अवैध निर्गमन के 169 और अवैध भंडारण का एक प्रकरण सहित कुल 173 प्रकरण दर्ज किए गए।  इन प्रकरणों में कुल 142 एफआईआर दर्ज की गई और 121 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कोटा रेंज में अवैध निर्गमन के 75 और अवैध भंडारण के एक प्रकरण सहित कुल 76 प्रकरण दर्ज किए गए।

कोटा रेंज में 38 FIR दर्ज कर 23 व्यक्ति गिरफ्तार
कोटा रेंज में 38 एफआईआर दर्ज कर 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 80 ट्रैक्टर ट्रॉली, 18 डंपर ट्रोला और ट्रक सहित 663 टन खनिज जब्त किया गया। 

बीकानेर रेंज में 147 प्रकरण
बीकानेर रेंज में अवैध खनन के 10, अवैध निर्गमन के 137 प्रकरण सहित कुल 147 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।  बीकानेर रेंज में तीन एफआईआर दर्ज कर 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 30 ट्रैक्टर ट्रॉली, 109 डंपर ट्रक, 3 एचईएमएम मशीन और 6 अन्य मशीनरी सहित कुल 148 वाहन व मशीन जब्त किए गए।।


उदयपुर रेंज में 71 प्रकरण दर्ज
उदयपुर रेंज में अवैध खनन के 5, अवैध निर्गमन के 65, अवैध भंडारण के एक प्रकरण सहित कुल 71 प्रकरण दर्ज किए गए।  उदयपुर रेंज में 64 ट्रैक्टर ट्रॉली, 12 एफआईआर दर्ज कर 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।  साथ ही 64 ट्रैक्टर ट्रॉली, 15 डंपर ट्रक, एक एचईएमएम मशीन ,एक ट्रैक्टर मय कंप्रेशर मशीन सहित कुल 81 वाहन, मशीन और 128 टन पत्थर,268 टन बजरी, 27 टन क्वार्टज जब्त की गई।

जयपुर रेंज में 164 प्रकरण दर्ज
जयपुर रेंज में अवैध खनन की रोकथाम के लिए की गई कार्यवाही के तहत अवैध खनन के 13 और अवैध निर्गमन के 151 प्रकरण सहित कुल 164 प्रकरण दर्ज किए गए। जयपुर रेंज में 119 एफआईआर दर्ज कर 109 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।  साथ ही 153 ट्रैक्टर ट्रॉली,  23 डंपर ट्रक एक एचईएमएम मशीन और तीन अन्य मशीनरी सहित कुल 180 वाहन, मशीन, 593 टन बजरी, 667 टन और 260 टन रोड़ी आदि जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed