{"_id":"62728831515e25349d120744","slug":"story-of-robbery-of-3-54-lakh-in-barmer-is-false-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कर्ज चुकाने के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बनाई झूठी कहानी, नहीं हुई थी 3.54 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कर्ज चुकाने के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बनाई झूठी कहानी, नहीं हुई थी 3.54 लाख की लूट
Wed, 04 May 2022 07:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 May 2022 07:35 PM IST
सार
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि आरोपी पर कर्ज हो गया था। कर्जदार उससे लगातार रुपयों की मांग कर रहे थे। ऐसे में उसने लूट झूठी कहानी बना ली।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाड़मेर के नया बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ 3.54 लाख की लूट की घटना झूठी निकली। अपने ऊपर हुए कर्ज को चुकाने के लिए उसने यह लूट झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पंप कर्मचारी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि एक मई को नया बस स्टैंड के पास स्थित राज पेट्रोल पंप के कर्मचारी गोविंदपुरी ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि वह एक बैग में पेट्रोल पंप के 3.54 लाख रुपये मोटरसाइकिल से लेकर मुख्य ऑफिस में जमा कराने जा रहा था। रास्ते में बाइक पर आए दो व्यक्ति उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
एसपी भार्गव ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच, लोगों और पीड़ित से बात की तो घटना पहली नजर में झूठी लगी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित गोविंदपुरी के बारे में जानकरी जुटाई। जांच में उस पर कर्जा होने की बात सामने आई। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि कर्जदार उससे लगातार रुपयों का तकाजा कर रहे थे। घटना के दिन पेट्रोल पंप मैनेजर छुट्टी पर था। ऐसे में उसे कलेक्शन के रुपए जमा कराने जाना था। उसने अपने सहकर्मी मूलाराम को भी लूट की झूठी योजना में शामिल किया था। इसके बाद बालोतरा पुलिस ने आरोपी परिवादी गोविंदपुरी पुत्र अणदपुरी (37) और मूलाराम रावणा पुत्र जगाराम (35) निवासी थाना सिणधरी को गिरफ्तार किया है।