'स्टोनमैन' ने परिवार को दी दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बीकानेर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक झगडे़ के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को पत्थर से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना मंगलवार रात की है। आरोप है कि द्वारका प्रसाद (40) और उसकी मां ने पत्नी सरला (37), बेटी मनीषा (14) और बेटे रमन (11) को पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला।
द्वारका के साले राधेश्याम साधु ने अपने जीजा और उसकी मां रोशनी देवी के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज कराई।
दिमागी रूप से बीमार था द्वारका?
अंग्रेजी अखबार TOI की खबर के मुताबिक न्यूरोटिक डिस्ऑर्डर से 'स्टोनमैन' बने शख्स ने तीन लोगों की जान ले ली। हनुमानगढ़ के डीएसपी आरडी स्वामी ने बताया कि द्वारका प्रसाद ने अपनी बीवी और बच्चों की हत्या उस वक्त कर दी जब वो लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।
उसकी मां ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया लेकिन तब तक वो भाग चुका था। डीएसपी ने बताया कि पड़ोसी सरला, रमन और मनीषा को अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी।
एएसआई जीत राम अस्पताल पहुंचे और जांच के लिए द्वारका के घर भी पहुंचे। सरला के परिवारवालों को भी घटना की सूचना दी गई जिसके बाद वो भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
दर्दनाक मौत, दर्ज हुआ केस
रमन और मनीषा की मौत अस्पताल में हो गई जबकि सरला को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
डीएसपी स्वामी ने बताया कि संगीरा पुलिस ने द्वारका और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों शव सरला के परिवारवालों को सौंप दिये गए हैं।
आरोप है कि द्वारका और उसकी मां ने योजना बनाकर तीनों हत्याओं को अंजाम दिया।
हत्या के पीछे 'दूसरी औरत' तो नहीं?
डीएसपी स्वामी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि द्वारका कुछ वक्त गायब रहा था और करीब डेढ साल पहले घर वापस लौटा था।
उसके लौटने के बाद ये बात सामने आई कि उसकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है और उसका दिमागी इलाज भी चल रहा है। हालांकि फिलहाल तक हत्या के पीछे कारण का पता नहीं चला है।
पड़ोसियों के मुताबिक द्वारका का एक महिला के साथ प्रेम संबंध था और यही बात हत्या का कारण बनी। पुलिस द्वारका की तलाश कर रही है लेकिन फिलहाल तक वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।