फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Stone pelting in dispute between two groups at wedding ceremony in Bhilwara

Rajasthan: भीलवाड़ा में पत्थरबाजी, शादी समारोह में विवाद के बाद दो गुटों ने किया हमला, पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 14 Jun 2022 08:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 14 Jun 2022 08:07 AM IST
सार

भीलवाड़ा में शादी समारोह में दो गुटों ने एक दूसरे पर लाठियों और पत्थर से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल को संभाला।

विज्ञापन
Stone pelting in dispute between two groups at wedding ceremony in Bhilwara
भीलवाड़ा में पत्थरबाजी - फोटो : Social Media

विस्तार

भीलवाड़ा शहर में दो गुटों के बीच विवाद में पत्थरबाजी की गई। सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पत्थरबाजी नहीं रुकी। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांगानेर जाने वाले रास्ते पर नारायणी देवी सर्कल के पीछे की तरफ झोपड़ियां बनी हुई है। सोमवार शाम को वहां एक शादी समारोह था। शादी समारोह में ही दो पक्षों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों की गुटों ने एक दूसरे पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। काफी देर तक पत्थरबाजी की गई।

विज्ञापन


पुलिस के आने के बाद लोग पत्थरबाजी से बाज नहीं आए। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। मौके से पुलिस ने डीजे और बाइक को जब्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed