फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Step Father And Brother Tried To Rape Minor In Jaipur

Rajasthan: नाबालिग से सौतेले पिता और भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, दो साल सही दरिंदगी, अब तनाव में

Wed, 31 Aug 2022 12:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 Aug 2022 12:55 AM IST
सार

मां के काफी समझाने के बाद बेटी ने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर वह हैरान रह गई। जिसके बाद मां बेटी के साथ थाने पहुंची और सौतेले पिता व भाई के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कराया। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Step Father And Brother Tried To Rape Minor In Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक नाबालिग के साथ उसका सौतेला पिता और भाई गंदी हरकतें कर रहे थे। पीड़िता की शिक्षिका मां के स्कूल जाने के बाद आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। कई बार दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। पीड़िता दो साल तक सौतेले पिता और भाई की दरिंदगी सहती रही। इससे उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई। उसकी हालत यह है कि वह भाई और पिता का नाम भी सुनकर डर जाती है। कभी वह रोने लगती है तो कभी चिल्लाने लगती है। काफी प्रयास के बाद बेटी ने मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसने सौतेले पिता और भाई के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के करधनी थाना इलाके है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 2008 में उसका पति से तलाक हो गया था। महिला ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उसकी एक 16 साल की बेटी भी है। सितंबर 2020 में उसने दूसरी शादी कर ली। उसका दूसरा पति भी पहले से शादीशुदा था, उसका एक बेटा भी है। शादी के बाद चारों साथ मिलकर रहने लगे। इसके कुछ दिन बाद पति और उसके बेटे ने उसकी बेटी पर गंदी नजर रखना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


उसके स्कूल जाने के बाद दोनों अलग-अलग समय में बेटी के साथ छेड़छाड़ करते। सौतेले पिता और भाई ने नाबलिग के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इस बारे में किसी को कुछ भी बातने पर दोनों ने नाबालिग को जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता दो साल तक दोनों आरोपियों की दरिंदगी को सहती रही, लेकिन इससे वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर से चले इलाज के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। पीड़िता का मानसिक रूप से इनती बीमार हो गई कि वह कभी भी रोने लगती तो कभी चिल्लाने लगती। मां के कई बार पूछने पर भी बेटी ने इस बारे में उसे जानकारी नहीं दी। मां के काफी समझाने के बाद बेटी ने उसे जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर वह हैरान रह गई। जिसके बाद मां बेटी के साथ करधनी थाने पहुंची और सौतेले पिता व भाई के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कराया। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed