{"_id":"58bcfa834f1c1b5453e7f340","slug":"state-minister-devnani-vicious-circle-of-threatening-police-arrests-will-be-made-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री देवनानी को धमकी देने वाले की जल्द हो सकेगी गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री देवनानी को धमकी देने वाले की जल्द हो सकेगी गिरफ्तारी
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को पिछले दिनों धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में अजमेर पुलिस शीघ्र खुलासा कर सकती है। मामले में अजमेर जिले के कोतवाली थाने की पुलिस उस महिला तरन्नुम तक पहुंच गई है। जिसके नाम से वह धमकी भरा पत्र भेजा गया था।
तरन्नुम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पहले जयपुर में रहती थी। अब पिछले कुछ अरसे से अजमेर में रहती है तथा प्राइवेट जॉब करती है। उसे धमकी भरा पत्र उसके नाम से भेजे जाने की जानकारी नहीं है। बल्कि तरन्नुम ने पुलिस को बताया कि उसे भी इसी तरह के लिफाफे में बंद दो पत्र भेजे गए थे।
एसपी अजमेर नितिनदीप बल्लगन के निर्देशन में एएसपी सिटी भोलाराम यादव के सुपरविजन में कोतवाली, अजमेर के थानाप्रभारी बनवारीलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही आरोपियों की केस में गिरफ्तारी हो सकती है।

Trending Videos
अजमेर के मेयो कॉलेज के डाकघर से भेजे गए पत्र
vasudev devnani
- फोटो : demo pic
पुलिस के मुताबिक तरन्नुम और राज्यमंत्री देवनानी को भेजे गए धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग और उनका मैटर एक समान है। यह भी सामने आया कि पत्र भेजने वाले ने उसमें तारीख 16 दिसंबर लिखी है, जबकि वह पत्र अजमेर के मेयो कॉलेज स्थित डाकघर से 30 दिसंबर 2016 को डिस्पैच हुआ था। ऐसे में पुलिस टीम उन दिनों की सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है।
गौरतलब है कि राज्यमंत्री देवनानी को पिछले दिनों धमकी भरे दो पत्र डाक के जरिए भेजा गया था। यह पत्र तरन्नुम के नाम से भेजा गया था। जिसमें बताया गया कि तुमने अजमेर के अकबर किले का नाम बदलकर अजमेर का किला कर दिया है। तुम सिर्फ एक कौम के हितों के लिए काम कर रहे हो। तुम किले का नाम वापस अकबर का किला कर दो, अन्यथा इसका अंजाम बुरा होगा।