{"_id":"5cbaddb1bdec22140012ee28","slug":"state-haj-committee-seeks-applications-for-500-seats-in-mehram-division-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : राज्य हज कमेटी ने मेहरम श्रेणी की 500 सीटों के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : राज्य हज कमेटी ने मेहरम श्रेणी की 500 सीटों के लिए आवेदन मांगे
Sat, 20 Apr 2019 02:22 PM IST
आसिम खान
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
हज यात्री (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान राज्य हज कमेटी ने मेहरम श्रेणी की 500 सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस श्रेणी में इस साल हज यात्रा पर जाने की इच्छुक महिलाएं छह मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि इसके तहत हज यात्रा-2019 की उन इच्छुक महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं जो शरई मेहरम हज यात्रा-2019 के चयनित हज यात्री हैं लेकिन किसी विशेष कारणवश महिला यात्री उनके साथ हज आवेदन नहीं कर सकी और अब वह शरई मेहरम के साथ जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
खान ने बताया कि राजस्थान स्टेट हज कमेटी राज्य से प्राप्त आवेदनों की जांच कर इन्हें 13 मई 2019 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ हज कमेटी ऑफ इण्डिया को भेजेगी। उन्होंने बताया कि मेहरम श्रेणी में हज यात्रा-2019 में आवेदन करने के लिए जरूरी है कि महिला ने पहले हज यात्रा नहीं की हो।
विज्ञापन