{"_id":"67bda7c406f3f0176e0de706","slug":"sriganganagar-accident-while-digging-well-young-man-dies-after-being-buried-under-soil-case-of-jaitsar-area-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"SriGanganagar News: कुई खोदते समय हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से युवक की मौत, जैतसर एरिया का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SriGanganagar News: कुई खोदते समय हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से युवक की मौत, जैतसर एरिया का मामला
Tue, 25 Feb 2025 04:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2025 04:51 PM IST
सार
कुई खोदते समय हादसा हो गया। मिट्टी के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। मामला जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गांव 6 एलसी में कुई खोदते समय मिट्टी दबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक कुई खोदने का कार्य करता था।
विज्ञापन
पुलिस थाना हवलदार राम सिंह ने बताया कि गांव 6 एलसी निवासी कृष्णलाल (45) पुत्र चुन्नीलाल एक घर में सोमवार को कुई खोदने का कार्य कर रहा था। शाम पांच बजे कुई के एक हिस्से की मिट्टी उसके ऊपर आ गई और वह करीब 25 फीट गहरी कुई में नीचे ही धंस गया।
विज्ञापन
यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी से मिट्टी हटाकर कृष्णलाल को कुई से निकाला और अस्पताल (सीएचसी) पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने घायल कृष्ण को मृत घोषित कर दिया और मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन