{"_id":"6a8d55e3a819ad6c6a07da8c","slug":"sri-ganganagar-electric-scooter-bursts-into-flames-after-battery-explosion-two-children-narrowly-escape-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरतगढ़: बैटरी में धमाके के बाद आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक स्कूटी, पलक झपकते ही खाक, बाल-बाल बचे दो बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरतगढ़: बैटरी में धमाके के बाद आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक स्कूटी, पलक झपकते ही खाक, बाल-बाल बचे दो बच्चे
Tue, 25 Aug 2026 05:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरतगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरतगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:20 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धमाके के बाद आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी पर सवार बालक ने तुरंत नीचे कूदकर खुद को बचाया, जबकि पास मौजूद दूसरे बच्चे ने भी समय रहते दूरी बना ली। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
हादसे का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरतगढ़ में बाबा रामदेव मंदिर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक तेज धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। घटना के समय स्कूटी पर सवार एक बालक ने समय रहते नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं पास मौजूद दूसरे बच्चे ने भी फुर्ती दिखाते हुए सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी चिमनलाल पेंटर के बेटे शुभम को साथ ले जाने के लिए पड़ोस का लड़का गौरव अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर आया था। शुभम अपनी स्कूटी को घर के अंदर खड़ा कर रहा था, जबकि गौरव बाहर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गौरव की स्कूटी से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। बच्चे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और स्कूटी में आग भड़क उठी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kotputli News: 16 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म का आरोपी, नारायणपुर पुलिस ने शिकंजे में लिया
विज्ञापन
आग लगते ही गौरव बिना देर किए स्कूटी से नीचे कूद गया। पास मौजूद शुभम ने भी तत्काल वहां से हटकर सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि दोनों बच्चों ने समय रहते सूझबूझ दिखाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी और चार्जिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।