फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan train Track Explosion Updates Sriganganagar Police probe blast near Indian Railway blast hindi news

राजस्थान: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका, पटरी के नीचे के दो स्लीपर टूटे; एटीएस और आईबी जांच में जुटीं

Wed, 04 Nov 2026 06:45 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 06:45 AM IST
सार

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 50 जीबी गांव के पास मंगलवार रात करीब 9:45 बजे संदिग्ध धमाका हुआ। विस्फोट से रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर टूट गए और पटरी के बीच दो फीट गहरा गड्ढा बन गया।

विज्ञापन
Rajasthan train Track Explosion Updates Sriganganagar Police probe blast near Indian Railway blast hindi news
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। अनूपगढ़ कस्बे के पास 50 जीबी गांव के नजदीक हुए इस ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो स्लीपर पूरी तरह टूट गए और पटरियों के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 9:45 बजे की है। इससे लगभग 45 मिनट पहले इस रूट से पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। एहतियातन बुधवार सुबह नौ बजे तक इस लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। मौके पर जांच और सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन


ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद हुआ धमाका
रामसिंहपुर सीआई राम प्रताप के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी। ट्रेन करीब नौ बजे 50 जीबी गांव के पास से गुजरी। इसके लगभग 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ। आवाज सुनकर करीब 200 मीटर दूर स्थित ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों की ओर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरी को जोड़ने वाले लॉक भी टूटे
धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेलवे पटरी के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर टूट गए। पटरी और स्लीपर को जोड़ने वाले लॉक भी क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। रेलवे की टीम ने रात करीब दो बजे मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

ये भी पढ़ें: श्रीगंगानगर: कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, व्हाट्सएप कॉल कर मांगे 5-5 करोड़


IB, CID और ATS की टीमें कर रहीं जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब दो बजे आईबी और सीआईडी की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात सवा दो बजे एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने बताया कि धमाके की तीव्रता और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके से नमूने लेकर उनकी जांच करेगी। फिलहाल धमाके के कारणों और इसके पीछे शामिल लोगों को लेकर कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।



अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलखंड पर आज चार ट्रेनें रद्द

श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के बाद बुधवार को इस रेलखंड पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए चारों ट्रेनों को चार नवंबर को रद्द करने की सूचना जारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, बुधवार को रद्द रहने वाली रेलसेवाओं में सूरतगढ़-अनूपगढ़ और अनूपगढ़-सूरतगढ़ के दो-दो फेरे शामिल हैं।

ये चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

* गाड़ी संख्या 59711: सूरतगढ़-अनूपगढ़, चार नवंबर को रद्द।
* गाड़ी संख्या 59712: अनूपगढ़-सूरतगढ़, चार नवंबर को रद्द।
* गाड़ी संख्या 59715: सूरतगढ़-अनूपगढ़, चार नवंबर को रद्द।
* गाड़ी संख्या 59716: अनूपगढ़-सूरतगढ़, चार नवंबर को रद्द।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed