फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar: Traders kept the market closed today in protest against the case filed against the MLA

Sri Ganganagar: भाजपा विधायक के विरुद्ध दायर मुकदमे के विरोध में व्यापारी, आज बाजार बंद रखे, ज्ञापन सौंपा

Sat, 20 Jul 2024 08:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 08:20 PM IST
सार

भाजपा विधायक के विरुद्ध पुलिस में दायर मुकदमे को झूठा बताते हुए संयुक्त व्यापार मंडल ने आज स्वेच्छा से बाजार बंद रखे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Traders kept the market closed today in protest against the case filed against the MLA
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर पुलिस थाना कोतवाली द्वारा विधायक जयदीप बिहाणी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में संयुक्त व्यापार मंडल, श्रीगंगानगर के आह्वान पर शनिवार को पूरा बाजार बंद रहा। अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ने बताया कि विभिन्न व्यापारिक व श्रमिक संगठनों द्वारा इस बंद को समर्थन दिया गया तथा स्वेच्छा से व्यापारियों ने अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर झूठे मुकदमे का विरोध किया।

विज्ञापन


अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि विधायक के विरुद्ध झूठे मुकदमे के विरोध में शनिवार सुबह व्यापारी गोल बाजार स्थित अम्बेडकर चौक पर एकत्रित हुए। इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जनप्रतिनिधि के विरुद्ध पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने की एकतरफा कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके बाद व्यापारी जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने जिला कलेक्टर के समक्ष आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई असहनीय है तथा इससे संयुक्त व्यापार मंडल समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने जिला कलेक्टर से विधायक जयदीप बिहाणी के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे को अविलंब वापस लिए जाने की मांग की। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed