फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sports Minister Kiren Rijiju with ITBP DG SS Deswal and actor Vidyut Jamwal takes part in the 200 km fit india walkathon in jaisalmer

भारतीय जवानों की रेगिस्तान में जांबाजी देखकर हैरत में पड़ गए पाकिस्तानी रेंजर्स

Sat, 31 Oct 2020 06:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 31 Oct 2020 06:29 PM IST
सार

फिट इंडिया अभियान’ के प्रति जागरूकता को एक नई ऊंचाई देने के लिए आईटीबीपी ने खेल मंत्रालय के साथ मिलकर जैसलमेर में ‘फिट इंडिया मिशन 200 किलोमीटर’ का आयोजन किया है...

विज्ञापन
Sports Minister Kiren Rijiju with ITBP DG SS Deswal and actor Vidyut Jamwal takes part in the 200 km fit india walkathon in jaisalmer
Kiren Rijiju, along with actor Vidyut Jamwal - फोटो : AmarUjala

विस्तार

आईटीबीपी डीजी एसएस देसवाल सहित केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के करीब सौ अफसरों ने शनिवार को जैसलमेर से लगे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के रेगिस्तान में जब चलना शुरू किया तो पाकिस्तानी रेंजर्स देखते रह गए। वे हैरान थे कि भारत के इतने अफसर, वो भी एक साथ बॉर्डर के इलाके में क्यों आए हैं। बीएसएफ, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, आरएएफ, असम राइफल्स, एनएसजी और राजस्थान पुलिस के अफसर तेज कदमों से आगे बढ़ रहे थे।

विज्ञापन


पाकिस्तानी रेंजर्स अपने कैमरों के जरिए सारा नजारा देख रहे थे। दरअसल, फिट इंडिया अभियान’ के प्रति जागरूकता को एक नई ऊंचाई देने के लिए आईटीबीपी ने खेल मंत्रालय के साथ मिलकर जैसलमेर में ‘फिट इंडिया मिशन 200 किलोमीटर’ का आयोजन किया है।

विज्ञापन


युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने इस अभियान को फ्लैग ऑफ किया है। बॉर्डर के इलाकों में अपनी तरह के इस पहले 200 किलोमीटर के फिटनेस मार्च में एसएस देसवाल, डीजी आईटीबीपी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एनडीआरएफ, आरएएफ, असम राइफल्स, एनएसजी के अलावा राजस्थान पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस के सौ अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत् जामवाल, अभिनेता, स्टंट परफॉर्मर व मार्शल आर्टिस्ट भी इस मार्च का हिस्सा हैं। फिटनेस मार्च का मकसद राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इस अभियान के तहत पैदल मार्च, जैसलमेर में तनोट मंदिर के नाथुवाला गांव से शुरू होकर सकिरेवाला, भुट्टेवाला और कटोच होते हुए इंदिरा गांधी नहर के साथ-साथ 200 किलोमीटर का पैदल रास्ता तय करते हुए रिवर डिवीजन 1458 पॉइंट पर 2 नवंबर को समाप्त होगा। इस मार्ग पर 50 किलोमीटर से ज्यादा रास्ता रेत के टीलों से होकर गुजरेगा। 

 

इस मार्ग का अधिकतर हिस्सा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ है। यहां कई ऐतिहासिक लड़ाई हुई हैं। रास्ते में ही किशनगढ़ का मशहूर किला भी है। रूट का दूसरा हिस्सा इंदिरा गांधी नहर के साथ-साथ चलता है। आईटीबीपी का यह फिटनेस मार्च भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। इस साल फिट इंडिया फ्रीडम रन में आईटीबीपी को नोडल एजेंसी नामित किया गया था।



डीजी देसवाल, लगभग 2 वर्ष में इससे पहले दर्जनों ऐसे मार्च का नेतृत्व कर चुके हैं। इनमें हिमालय से लेकर रेगिस्तान और उत्तर पूर्व से समुद्र के किनारों पर आयोजित मार्च भी शामिल हैं। वे लिपुलेख, सांगला घाटी में 103 किलोमीटर, औली तपोवन, गंगोत्री तपोवन, भुज, कोणार्क पुरी, राजस्थान और पंजाब सीमा, जोधपुर बीकानेर में मिशन 100, और फूलों की घाटी में आयोजित मार्च में भाग ले चुके हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed