फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   speedy car hit two youth in Barmer both died in hospital who were going with barat

Barmer Accident: तेज रफ्तार का कहर, दूल्हे की कार सजा रहे दो युवकों को गाड़ी ने कुचला, मौत

Fri, 08 Jul 2022 01:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 08 Jul 2022 01:11 PM IST
सार

कार दो युवकों को टक्कर मारते हुए दो अन्य गाड़ियों से भिड़ गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
speedy car hit two youth in Barmer both died in hospital who were going with barat
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाड़मेर जिले के सिवाना कस्बे में दो युवकों को स्विफ्ट कार ने कुचल दिया। दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कार खड़ी दो-तीन गाड़ियों में घुस गई। पुलिस ने शव को बालोतरा नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। कार चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों युवक दूल्हे की कार सजा रहे थे। जोधपुर लोहावट से बरात शुक्रवार सुबह हिंगलाज माता थान सिवाना जा रही थी। सिवाना में दूल्हे की कार को सजाने के लिए सामान खरीदने के लिए दोनों युवक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने दोनों युवकों को टक्कर मार दिया और दो अन्य खड़ी गाड़ियों से भिड़ गई। 

विज्ञापन


दोनों घायल युवकों को सिवाना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में भरत कुमार (26) पुत्र शंकरलाल निवासी हिंगलाज माता थान सिवाना और राजेश पुरी (30) पुत्र भंवरपुरी गोस्वामी निवासी लोहावट जोधपुर की मौत हो गई है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed