{"_id":"620a551b5284a9091e735117","slug":"speeding-scorpio-hit-the-carts-standing-outside-chowpatty-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चौपाटी के बाहर खड़े ठेलों और वाहन में मारी टक्कर, लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चौपाटी के बाहर खड़े ठेलों और वाहन में मारी टक्कर, लोग घायल
Mon, 14 Feb 2022 06:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:41 PM IST
सार
अजमेर में सोमवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर की आनासागर चौपाटी के बाहर खड़े ठेलों को एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से दूर जा गिरे ठेले और मोटरसाइकिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में सोमवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। जिले के पुष्कर रोड स्थित रीजनल कॉलेज चौपाटी के सामने एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक चौपाटी के बाहर लगे ठेलों टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि स्पीड में आती गाड़ी तो देख लोग वहां से हट गए, इससे उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। यहां खड़े लोग अगर समय पर नहीं हट पाते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुष्कर रोड स्थित आनासागर चौपाटी के बाहर ठेले लगे हुए थे। इन ठेलों के आसपास कई लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और वह ठेलों में आ घुसी। इससे ठेले और वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन