फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Speeding ambulance hit two people in Bharatpur one student died

Rajasthan: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो लोगों को मारी टक्कर, 12वीं के छात्र को 40 फीट तक घसीटा, मौत

Wed, 22 Jun 2022 09:55 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 22 Jun 2022 09:55 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Speeding ambulance hit two people in Bharatpur one student died
भरतपुर में सड़का हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। हाल ही में छात्र ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नदबई-हलैना सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ। एंबुलेंस चालक ने शराब पी रखी थी। छात्र को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस आगे पुलिया से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि कुम्हेर थाना क्षेत्र गांव नगला संता निवासी ललित कुमार (26) सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था, तभी तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस ड्राइवर ने आगे चल रहे दो दोस्तों रौनीजा निवासी रामेश्वर सिंह (17) और विशाल (17) को भी टक्कर मारी, जिसमें रामेश्वर एंबुलेंस के साथ करीब 40 फीट तक घिसटता चला गया। रामेश्वर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आगे जाकर एंबुलेंस पुलिया से टकरा गई। घायल ललित कुमार को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस चालक राजेश मीणा को हिरासत में ले लिया और उसकी एंबुलेंस जब्त कर ली है। आरोपी जयपुर से लाए मरीज को नदबई छोड़कर वापिस जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed