{"_id":"1c30af528e636fde3dc1cb72569782ea","slug":"special-announcement-during-election-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार में मंत्रियों को मिलेगी टाटा सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार में मंत्रियों को मिलेगी टाटा सफारी
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव का परिणाम तो वक्त बताएगा, लेकिन यह तय हो चुका है कि जो भी पार्टी जीतेगी उसके सभी मंत्रियों को नई टाटा सफारी मिलेगी।
विज्ञापन
आचार संहिता लगने से पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने नई टाटा सफारी खरीदने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन आचार संहिता लगने के बाद फाइल अटक गई।
विज्ञापन
अब उम्मीद है कि नई सरकार बनने पर यह काम आगे बढ़ेगा। वित्त विभाग की स्वीकृति मिलते ही मंत्रियों के लिए नई चमकती हुई टाटा सफारी हाजिर हो जाएगी।
वोट डालो, वेतन पाओ
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में जुटे निर्वाचन आयोग को राजस्थान के एक औद्योगिक घराने से सहारा दिया है।
राजस्थान के औद्योगिक घराने जीनस ने अपने कर्मचारियों-अधिकारियों से कहा है कि जो भी मतदान करेगा उसे उस दिन का मूल वेतन मिलेगा। राजस्थान में 1 दिसम्बर को मतदान है और उस दिन रविवार है।
विज्ञापन
जीनस पावर इन्फ्रास्ट्र्क्चर्स लि. की घोषणा उसके सभी 3000 अधिकारियों-कर्मचारियों पर लागू है।