{"_id":"e9bc8f98-617d-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-says-dialogue-with-neighbours-accepted-civilised-behaviour","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ नहीं चल सकते बर्बरता और बातचीत: सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ नहीं चल सकते बर्बरता और बातचीत: सोनिया
जयपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए की अगुवाई कर रही कांग्रेस ने सैनिक के सिर काटे जाने की बर्बर करतूत के बाद पाक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के सरकार के फैसले का पूरी तरह समर्थन किया है। शुक्रवार से शुरू हुए पार्टी के चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साफ कहा कि बर्बरता और बातचीत दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क से बातचीत तभी होनी चाहिए, जब वह स्वीकृत सभ्य व्यवहार के बुनियादी सिद्धांत का पालन करे। पाक द्वारा नियंत्रण रेखा पर बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने और बीते दिनों एक सैनिक का सिर काटने की घटना के बाद दोनों मुल्कों के बीच तनाव पर शिविर में भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
चिंतन शिविर में पांच समूहों में एक विदेश नीति पर मंथन भी शामिल है। इस चर्चा का रोड मैप तय करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में सोनिया ने पाक का नाम लिए बिना कहा कि अपने पड़ोसी देशों से बेहतर और नजदीकी रिश्ते बनाने से न केवल क्षेत्र में शांति रहेगी, बल्कि हमारे सीमावर्ती राज्यों पर भी इसका अनुकूल असर होगा।
विज्ञापन
सोनिया ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि पड़ोसी देश से हमारा संवाद सैद्धांतिक और स्वीकृत सभ्य व्यवहार पर आधारित होना चाहिए। भारत आतंकवाद और सीमाओं पर खतरे से निपटने की तैयारी से कोई समझौता नहीं कर सकता।