फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Son brought mother home by helicopter after retirement in Ajmer

Rajasthan: मां के रिटायरमेंट को बेटे ने बनाया यादगार, चार लाख खर्च कर स्कूल से हेलीकॉप्टर से लेकर आया

Sun, 31 Jul 2022 01:56 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 31 Jul 2022 01:56 PM IST
सार

मां जैसी ही रिटायरमेंट के बाद स्कूल से घर जाने के लिए निकली, उन्हें स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर खड़ी मिली। परिवार के साथ वो हेलीकॉप्टर में बैठकर घर पहुंची, जहां गांव वालों ने उनका फूल बरसाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Son brought mother home by helicopter after retirement in Ajmer
मां को हेलीकॉप्टर से लाया बेटा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर में मां के रिटायरमेंट को एक बेटे ने यादगार बना दिया। मां के स्कूल से रिटायर होने पर इंजीनियर बेटा उन्हें हेलीकॉप्टर से घर लेकर आया। मां के लिए बेटे की यह पहल देख लोगों का दिल भर आया।

विज्ञापन


अजमेर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केसरपुरा, पीसांगन से सुशीला चौहान (60) रिटायर हुईं। उनका बेटा योगेश चौहान अमेरिका में एक कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत है। पीसांगन पंचायत समिति क्षेत्र में केसरपुरा ग्राम पंचायत में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शनिवार को सुशीला सेवानिवृत हो गईं। उनके बेटे योगेश चौहान ने उनकी रिटायरमेंट को यादगार बना दिया है। वह मां के रिटायरमेंट से चार दिन पहले अमेरिका से अपने घर आ गया। यहां पहुंचते ही योगेश चौहान ने प्रशासन से हेलीकॉप्टर के लिए परमिशन ले ली।
विज्ञापन


योगेश की मां स्कूल से सेवानिवृत्ति के बाद जैसे ही घर जाने के लिए निकली, उन्हें स्कूल के खेल मैदान पर हेलीकॉप्टर खड़ा मिला। हेलिकॉप्टर में शिक्षिका सुशीला के साथ योगेश, पिता रमेशचंद, बहन कविता और दीपिका चौहान भी सवार हुए। वे पीसांगन से उड़ान अजमेर के तोपदड़ा स्कूल ग्राउंड पर लैंड किया। यहां गांव वालों ने फूल बरसाकर शिक्षिका का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश चौहान ने बताया कि दो साल पहले उनके घर में बेटी ने जन्म लिया था। तब उनकी मां अपनी पोती से मिल नहीं पाई थी। वह अक्सर कहा करती थी कि जब उनकी पोती भारत आएगी, तब वो हेलीकॉप्टर से लेकर आएंगी। योगेश ने बताया कि तभी उन्होंने सोचा कि वो मां को हेलीकॉप्टर पर घुमाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed