फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Soldier accidentally presses trigger of rifle in Sikar dies due to bullet injury

Rajasthan: जवान से दबा राइफल का ट्रिगर, जबड़े में घुसी गोली, सिर को चीरकर कार की छत से निकली, मौके पर ही मौत

Tue, 24 Oct 2023 08:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 24 Oct 2023 08:26 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात सेना के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसकी खुद की राफइल से गलती से ट्रिगर दबने के कारण चली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Soldier accidentally presses trigger of rifle in Sikar dies due to bullet injury
कार की छत को चीरकर निकली गोली, मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। सीआईएसएफ के जवान से गलती से ट्रिगर दब गया। जिसके बाद राइफल से निकली गोली जबड़े में घुसते हुए सिर से निकली और कार की छत को चीरते हुए पार हो गई।  हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे फतेहपुर की बुद्धगिरी मंडी के पास हुआ। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झुंझुनूं के रहने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान देवीलाल की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे देवीलाल अपने तीन साथियों के साथ कार से बुद्धगिरी मंडी के पास चाय पीने के लिए गया था। वहां से सभी कार से बुद्धगिरी मंडी परिसर स्थित धर्मशाला जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार में बैठे देवीलाल से अपनी ही राइफल का ट्रिगर दब गया। गोली उसके जबड़े से घुसी और सिर को चीरती हुई कार की छत से बाहर निकल गई। हादसे के बाद सभी साथी जवान घबरा गए। वे घायल जवान को राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने बताया कि जवान देवीलाल सात साल पहले सेना में भर्ती हुआ थे। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। चार भाई-बहनों में देवीलाल सबसे छोटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed